
उत्तराखंड राज्य में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन के लिए स्मृति ईरानी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी पहुंचे। बता दें कि भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी, माला राज्य लक्ष्मी द्वारा आज लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन किया गया।
माला राज्य लक्ष्मी शाह ने टिहरी से नामांकन कराया और गढ़वाल से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी द्वारा भी लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया गया। इस दौरान नामांकन रैली में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी पहुंचे उनके द्वारा प्रत्याशियों को अपना समर्थन दिया गया। लोकसभा चुनाव में उतरे भाजपा और कांग्रेस के तीन प्रत्याशियों द्वारा नामांकन कराया गया। भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह द्वारा टिहरी लोकसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल कराया गया। भाजपा के अलावा कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह गुंसोला ने भी अपना नामांकन दाखिल कराया और इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा समेत कई अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

