
उत्तराखंड सरकार राज्य के सार्वजनिक प्रतिष्ठानों और पर्यटन स्थलों की सुरक्षा के मध्यनजर राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल (एसआईएसएफ) और पर्यटन पुलिस का गठन करेगी| इस संबंध में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने मुख्यालय से स्पष्ट प्रस्ताव देने के निर्देश दिए हैं|
बता दें, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की बैठक में इन प्रस्तावों पर चर्चा हुई| अब राज्य सरकार इन दोनों प्रस्तावों को मंजूरी के लिए केंद्र सरकार को भेजेगी| बैठक के दौरान उन प्रस्तावो पर भी चर्चा की गई जो गृह मंत्रालय में विचाराधीन है| इन सभी प्रस्तावों पर शाह के आश्वासन के बाद अपर सचिव राधा रतूड़ी ने बीते मंगलवार को शासन में गृह विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की|
इस दौरान उन्होंने सभी लंबी प्रस्ताव की समीक्षा की| नशीले पदार्थों के तस्करों से कड़ाई से निपटने के लिए एसीएस ने एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को पूरी तरह से गठन के निर्देश दिए| बता दें टास्क फोर्स में 40 पदों का प्रावधान है, लेकिन एक भी पद नहीं भरा गया है| नशा तस्करों की रीढ़ तोड़ने और अंतरराज्यीय व अंतर्राष्ट्रीय गिरोह को पटाक्षेप करने के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) तथा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) का सहयोग लिया जाएगा| साथ ही वाहनों की स्क्रैपिंग पॉलिसी का प्रावधान जल्द से जल्द केंद्र सरकार को भेजने के निर्देश दिए गए| साथ ही केंद्रीय गृहमंत्री ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को क्वालिटी ट्रेनिंग दिए जाने पर बल दिया और एसीएस प्रशिक्षण कार्यक्रम के संबंध में अधिकारियों से तत्काल प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए|

