Uttarakhand:- कांग्रेस द्वारा प्रदेश भर में मनाई जाएगी राज्य स्थापना की रजत जयंती……होंगे यह कार्यक्रम

उत्तराखंड राज्य में कांग्रेस द्वारा राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती मनाई जाएगी पूरे प्रदेश भर में कांग्रेस रजत जयंती वार्षिक पखवाड़ा मनाएगी और 9 नवंबर को कांग्रेस मुख्यालय में केक भी काटा जाएगा तथा आतिशबाजी भी होगी। प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना के अनुसार कांग्रेस कमेटी ने रजत जयंती पखवाड़ा मनाने का निर्णय लिया है। कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता शहीद राज्य आंदोलनकारियो को श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे और 2 नवंबर को प्रदेश के सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्ष अपने ब्लॉक में विकास गोष्ठियां आयोजित करते हुए राज्य की राजनीतिक और सामाजिक स्थिति व विकास पर चर्चा करेंगे।

Leave a Reply