
उत्तराखंड राज्य में यूपीसीएल और यूजेवीएनएल के एमडी समेत कई अफसर कार्य मुक्त कर दिए गए हैं। बीते मंगलवार देर शाम को धामी सरकार ने इन अफसरों को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया है। यह सभी अफसर सेवानिवृत्ति के बाद सेवा विस्तार पर अपनी सेवाएं दे रहे थे जिन्हें अब कार्य मुक्त कर दिया गया है प्रमुख सचिव ऊर्जा आर मीनाक्षी सुंदरम की ओर से जारी आदेश के मुताबिक यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार को सरकार ने सेवानिवृत्ति के बाद 30 जून 2024 से 2 वर्ष का सेवा विस्तार दिया था और अब उन्हें कार्य मुक्त कर दिया गया है इसके साथ यूजेवीएनएल के एमडी को भी 2 साल का सेवा विस्तार दिया गया था और उन्हें भी अब तत्काल प्रभाव से कार्य मुक्त कर दिया गया है इसके बाद यूजेवीएनएल एमडी की जिम्मेदारी महाप्रबंधक भागीरथी वैली यूजीवीएनएल के प्रभारी निदेशक परिचालन अजय कुमार सिंह को सौंपी गई है।

