
उत्तराखंड राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को शीतकालीन तीर्थ यात्रा का आमंत्रण पत्र मिल चुका है।
बता दे कि आगामी 27 दिसंबर से सप्त दिवसीय शीतकालीन तीर्थ यात्रा की शुरुआत होगी और यह ऐतिहासिक शीतकालीन चार धाम तीर्थ यात्रा ज्योतिषपीठ के संत स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज के नेतृत्व में हो रही है। यात्रा के आमंत्रण के लिए ज्योर्तिमठ का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट करने के लिए आया था तथा उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को आमंत्रण पत्र भी दिया। बता दे कि आदिगुरु शंकराचार्य ढाई हजार वर्ष पूर्व स्थापित परंपराओं का निर्वहन करते हुए ज्योतिषपीठ के संत स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज शीतकालीन पूजा स्थलों की तीर्थ यात्रा कर रहे हैं और ऐसा पहला अवसर है जब ज्योतिषपीठ के आचार्य द्वारा उत्तराखंड स्थित चार धामों के पूजा स्थलों की तीर्थ यात्रा की जा रही है। इस यात्रा के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भी आमंत्रण पत्र मिल चुका है और उन्होंने इस अवसर पर चार धाम यात्रा की मंगल कामनाएं प्रेषित की है।

