Uttarakhand-काली नदी में शुरू हुआ सात दिवसीय रिवर राफ्टिंग अभियान…… पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य में सात दिवसीय रिवर राफ्टिंग अभियान शुरू हो चुका है। बता दे कि यह अभियान जौलजीबी से काली नदी में 7 दिनों के लिए प्रारंभ हो चुका है और इस अभियान में यूएसए, भारत तथा नेपाल के राफ्टर प्रतिभाग कर रहे हैं।

राफ्टिंग बीते गुरुवार को जौलजीबी से प्रारंभ हुई और इसका समापन 22 नवंबर को बूम टनकपुर में होगा। नंदा देवी आउटडोर लीडरशिप स्कूल रानीखेत के तत्वाधान में अवनेश सिंह थापा टीम लीडर नोल्स के निर्देशन में चार राफ्टों से 13 राफ्टरो का दल जौलजीबी से गोरी नदी और काली नदी संगम के बाद रवाना हुआ इस दल का प्रथम रात्रि विश्राम चकद्वारी में हुआ और वहीं शुक्रवार को चक्रद्वारी से होते हुए राफ्टिंग दल पंचेश्वर के लिए रवाना हुआ। बता दे कि बीते शुक्रवार को रात्रि विश्राम हल्दु पंचेश्वर में हुआ और अभियान दल का लक्ष्य बूम तक 22 नवंबर को पहुंचाने का है।