Uttarakhand:- रिश्वत लेते हुए उद्यान विभाग का ज्येष्ठ निरीक्षक गिरफ्तार

उत्तराखंड राज्य के किच्छा में विजिलेंस की टीम ने कार्यवाही करते हुए उद्यान विभाग के ज्येष्ठ निरीक्षक को गिरफ्तार किया है। निरीक्षक को 12000 रूपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। निरीक्षक बादल पांडे ने 26 पेड़ कटवाने के लिए 12000 की रिश्वत मांगी थी और शिकायतकर्ता के आरोप पर हल्द्वानी सेक्टर की पुलिस अधीक्षक विजिलेंस दीपशिखा अग्रवाल ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करवाने के आदेश दिए इसके बाद कार्यवाही करते हुए निरीक्षक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। पेड़ काटने की अनुमति देने की एवज में वह ठेकेदार से रिश्वत मांग रहा था ऐसे में टीम निरीक्षक को गिरफ्तार कर हल्द्वानी ले गई है। टोल फ्री नंबर 1064 पर विजिलेंस की टीम को एक व्यक्ति द्वारा शिकायत दी गई थी कि वह लकड़ी का ठेकेदार है और पिछले 6 साल से यहां काम कर रहा है और कुछ समय पहले उसने ग्राम गऊघाट में काश्तकार से आम के पेड़ खरीदे थे और आम के 26 पेड़ काटने की अनुमति के लिए आवेदन किया जिसके चलते उद्यान विभाग के निरीक्षक ने उससे रिश्वत मांगी पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की और रंगे हाथों निरीक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply