
हरिद्वार| कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए हरिद्वार जिला प्रशासन ने मकर संक्रांति स्नान पर पाबंदी लगा दी है| कल देर शाम जारी आदेश के अनुसार जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे ने निर्देश देते हुए कहा कि मकर संक्रांति के दिन स्थानीय और बाहरी किसी भी व्यक्ति को गंगास्थान के लिए हरकी पैड़ी सहित सभी गंगा घाटों पर जाने की अनुमति नहीं रहेगी3 किसी भी सूरत में गंगा स्नान की किसी को अनुमति नहीं दी जाएगी|
हरिद्वार जिला प्रशासन की ओर से 14 फरवरी मकर संक्रांति स्नान को प्रतिबंधित करके पूर्व स्नान पर जिले और दूसरे राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी स्थिति में स्थान की अनुमति नहीं दी जाएगी, इसके अलावा हरकी पैड़ी में श्रद्धालु और स्थानीय लोगों का प्रवेश भी प्रतिबंधित रहेगा|
निरंजन पीठाधीश्वर, आचार्य महामंडलेश्वर, स्वामी कैलाशानंद, गिरी महाराज ने लिखित बयान जारी करते हुए अपील की है कि कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए भारत के सनातनी श्रद्धालु अपने-अपने घरों में रहकर मकर संक्रांति का त्योहार मनाए और मानसिक रूप से मां गंगा का स्नान करें|

