
देहरादून। उत्तराखंड के देहरादून जिले में डीएम राजेश कुमार द्वारा धारा 144 लागू कर दी गई है। डीएम द्वारा यह निर्देश आगामी विधानसभा चुनाव 2022 को देखते हुए दिए गए हैं। जिले में धारा 144 विधानसभा चुनाव को लेकर ही लगाई गई हैं। तथा धारा 144 के तहत जिले में कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।
इसके तहत अब जिले में किसी भी सार्वजनिक स्थान पर 5 लोगों से अधिक लोगों को एक साथ इकट्ठा होने की अनुमति नहीं है। इसमें बस स्टेशन रेलवे स्टेशनों व कुछ अन्य स्थानों को छूट दी गई है तथा इन स्थानों के अलावा किसी भी सार्वजनिक स्थान पर यदि 5 से अधिक लोग एक साथ इकट्ठा पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
लेकिन विधानसभा उम्मीदवारो के घर घर जाने में कोई प्रतिबंध नहीं हैं। उन पर यह आदेश लागू नहीं होगा। इसके अलावा जिले में कुछ लोगों को इस पर छूट दी गई है जैसे- ड्यूटी पर तैनात पुलिस व अन्य कर्मचारी, विद्यालय ,कॉलेज, व शव यात्रा, व्यवसाय के लिए एकत्रित व्यक्तियों, औद्योगिक कर्मचारियों को इस मामले में छूट मिली है इसके अलावा जो भी व्यक्ति धारा 144 के नियमों का उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ प्रशासन द्वारा कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

