Uttarakhand:- राज्य में बदला बच्चों के स्कूल जाने का समय…. जानिए नया शेड्यूल

उत्तराखंड राज्य में स्थित सरकारी और निजी स्कूलो का समय बदल दिया गया है और अब गर्मी तथा सर्दियों में इसी समय पर स्कूल खुलेंगे। स्कूलों में प्रार्थना सभा सुबह 7:45 बजे से 8:05 तक होगी इसके बाद पहला वादन 8:05 से 8:45 तक चलेगा और छुट्टी का समय दोपहर 2:05 रखा गया है। वहीं सर्दियों में सुबह 8:50 से 9:10 तक प्रार्थना सभा होगी तथा छुट्टी का समय 3:10 का रखा गया है। शिक्षा सचिव रविनाथ रामन द्वारा आदेश जारी कर दिए गए हैं और जारी आदेशों के तहत नया शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। शिक्षा सचिव ने कहा कि स्कूलों की समय सारणी में आंशिक संशोधन किया गया है और शासनादेश की अन्य शर्तें पहले की तरह लागू रहेंगी

Leave a Reply