Uttarakhand -: कॉलेज-विवि में इतने प्रतिशत अंक लाने वालों को मिलेगी छात्रवृत्ति, पढ़े नियम

उत्तराखंड के सरकारी विश्वविद्यालयों-कॉलेजों में पढ़ने वाले हर संकाय के 75% से अधिक अंक लाने वाले 10% छात्रों को सरकार 1500 रुपए प्रतिमाह छात्रवृत्ति देगी|


बता दें पहले हर संकाय में शीर्ष तीन बच्चों के लिए यह प्रावधान किए गए थे| जिसमें संशोधन करते हुए अब राज्य में मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना पर कैबिनेट की मुहर लगा दी है| इस योजना पर सरकार हर साल 17 करोड़ खर्च करेगी| योजना के तहत छात्रवृत्ति का लाभ केवल सरकारी विश्वविद्यालय-कॉलेजों में किसी भी नियमित कोर्स में हर साल संस्थागत छात्रों को मिलेगा| 2 साल का पीजी होने की दशा में पीजी अंतिम वर्ष में प्रथम वर्ष के प्राप्त अंकों के आधार पर संकायवार कम से कम 60% अंक हासिल करने वाले प्रथम छात्र को 5000, द्वितीय छात्र को 3000, तृतीय छात्र को 2000 प्रतिमाह की दर से छात्रवृत्ति मिलेगी| वही तीन या चार वर्षीय के स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षाओं के बाद प्राप्त अंकों के आधार पर कम से कम 60% अंक हासिल करने वाले प्रथम छात्र को 35 हजार, द्वितीय छात्र को 25,000, तृतीय छात्र को 20,000 रुपये की एक मुक्त धनराशि दी जाएगी|


परास्नातक अंतिम वर्ष या 1 वर्षीय पीजी कोर्स पूरा करने पर प्रथम स्थान वाले छात्र को 60 हजार, द्वितीय स्थान वाले को 35,000, तृतीय स्थान वाले को 25,000 एकमुक्त दिए जाएंगे| इसके लिए न्यूनतम 60% अंक होने अनिवार्य है|
स्नातक में प्रथम, द्वितीय, तृतीय वर्ष की परीक्षा में 75% या इससे ऊपर अंक लाने वालों, न्यूनतम 75% उपस्थिति वाले शीर्ष 10% छात्रों को सरकार हर महीने 1500 रुपये छात्रवृत्ति देगी| यह छात्रवृत्ति प्रथम, द्वितीय, तृतीय वालों से अलग होगी| अगर किसी संकाय में 75% से अधिक अंक वाले छात्रों की संख्या अधिक होगी तो उसमें से फिर से 10% को इसका लाभ मिलेगा| इसमें खास बात यह है कि हर संकाय (कला, वाणिज्य, विज्ञान) में अलग-अलग टॉप 10 प्रतिशत को इसका लाभ मिलेगा|