Uttarakhand -: आधार अपडेट न होने पर प्रदेशभर के 12 हजार विद्यार्थियों की रुकी छात्रवृत्ति

प्रदेश भर में आधार कार्ड अपडेट नहीं होने से 12 हजार छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति रुक गई है| इसमें B.ed, पॉलीटेक्निक, आईटीआई, डी-फार्मा, बी-फार्मा, नर्सिंग आदि कोर्स करने वाले छात्र-छात्राएं शामिल है|


दरअसल अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व अन्य पिछड़े वर्ग के लोगों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के लिए समाज कल्याण विभाग की ओर से दशमोत्तर छात्रवृत्ति दी जाती है| इसी के तहत वर्ष 2022-23 सत्र की छात्रवृत्ति विभाग की ओर से मार्च-अप्रैल तक छात्र-छात्राओं को विभिन्न कोर्स के मुताबिक दी गई है|
छात्रवृत्ति देने के लिए बैंक खाते के आधार कार्ड लिंक होना अनिवार्य है| इससे पूर्व समाज कल्याण विभाग को कॉलेज की ओर से संबद्धता प्रमाण पत्र नहीं मिलने से जिले के 3,500 छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति रुक गई थी| जिसके चलते विद्यार्थियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा| अब आधार कार्ड अपडेट नहीं होने से उनकी छात्रवृत्ति रुक गई है|
बता दें अगर आपको अपना आधार अपडेट करना है तो उसके लिए आपको पहचान पत्र और निवास प्रमाण पत्र दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है|
अगर आपको अपना आधार घर पर ही अपडेट करना है तो इसके लिए आपको मोबाइल या डेस्कटॉप से यूआईडीएआई की वेबसाइट पर जाना होगा, फिर आधार नंबर डालकर ओटीपी के जरिए लॉगिन करें| इसके बाद डॉक्यूमेंट अपडेट कर क्लिक करने के बाद वेरीफाई करना होगा| ड्राप लिस्ट से पहचान पत्र, एड्रेस प्रूफ की स्कैन कॉपी अपलोड करें| सबमिट करते ही मोबाइल पर रिक्वेस्ट नंबर आएगा और फॉर्म भर जाएगा रिक्वेस्ट नंबर से आधार अपडेट का स्टेटस भी चेक कर सकते हैं|