Uttarakhand -: कुमाऊं के इतने सीटों से चुनाव लड़ेगी समाजवादी पार्टी

देहरादून| आगामी विधानसभा चुनाव में कुछ ही वक्त शेष रह गया है| इसे लेकर सभी पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं| इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव में कुमाऊं मंडल की सभी 29 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला लिया है| इसके लिए दावेदारों से आवेदन भी आमंत्रित किए जा चुके हैं| हरिद्वार और देहरादून की सभी सीटों पर सपा अपने प्रत्याशी मैदान में उतारेगी| गढ़वाल मंडल की शेष सीटों पर सपा समान विचारधारा वाले दलों से गठबंधन की संभावना भी तलाश रही है|


बहुत अधिक जनाधार नहीं होने के बावजूद भी समाजवादी पार्टी हमेशा से ही उत्तराखंड को पार्टी के लिए मुफीद मानती आई है| इसका सबसे बड़ा कारण राज्य गठन के बाद 2004 के लोकसभा चुनाव में पार्टी का हरिद्वार सीट जीतना रहा, हालांकि विधानसभा चुनाव में पार्टी अभी तक अपना राजनीतिक धरातल तलाश रही है| इस बार सपा ने चुनाव में ‘नई हवा है नहीं सपा है’ का नारा दिया है| इस बार समाजवादी पार्टी नए तेवर के साथ मैदान में उतर रही है|