Uttarakhand-राज्य में आधे दाम पर मिलेंगे नमक और चीनी……. जानिए धामी सरकार का प्लान

उत्तराखंड राज्य में सरकार द्वारा अब चीनी और नमक में 50% की छूट देने का प्लान बनाया जा रहा है। बता दे कि 1 किलो नमक में 50% सब्सिडी दी जाएगी वहीं दूसरी तरफ चीनी में भी 50% की सब्सिडी दी जाएगी। केंद्र सरकार की ओर से बजट मिलने पर यह सुविधा शुरू हो जाएगी। फ्री राशन को लेकर भी सरकार प्लान बना रही है। उत्तराखंड के अंतोदय और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना से जुड़े 13.75 लाख परिवारों को 2 किलो चीनी और 1 किलो नमक 50% की सब्सिडी पर दिया जाएगा। सब्सिडी का फार्मूला खाद्य विभाग ने तैयार कर लिया है इसे मंजूरी के लिए कैबिनेट बैठक में लाया जाएगा। खाद्य मंत्री रेखा आर्य ने विभागीय समीक्षा करते हुए अधिकारियों को इस योजना का कैबिनेट नोट तैयार करने के निर्देश दिए हैं और यमुना कॉलोनी स्थित कैंप ऑफिस में मंत्री ने विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। बैठक के बाद प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश के हर गरीब और जरूरतमंद परिवार के लिए भोजन की कमी नहीं रहने देना चाहती। केंद्र सरकार ने एनएफएस के तहत मिलने वाले प्रति यूनिट 5 किलो अनाज को मुफ्त कर दिया है। रसोई को पूर्ण करने के लिए अब सरकार चीनी और नमक को रियायती मूल्य पर उपलब्ध कराने जा रही है।