
उत्तराखंड राज्य में अब होमगार्ड को वेतन के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। बता दें कि उनके खातों में महीने की पहली तारीख को वेतन पहुंच जाएगा और यह प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अब तक होमगार्ड का ड्यूटी चार्ट मस्टरोल बनाकर जिला मुख्यालय को भेजा जाता था पर अब सरकारी कार्मिक की तरह उनके खाते में भी महीने की पहली तारीख को एक क्लिक पर वेतन पहुंच जाएगा।
इसकी शुरुआत सबसे पहले हरिद्वार से की गई है और राज्य के अन्य जिलों में भी जल्द ही इसकी शुरुआत होगी तथा होमगार्ड को ड्यूटी भत्ते के लिए 10 से 15 तारीख का इंतजार नहीं करना होगा। आईजी केवल खुराना की ओर से होमगार्डों को लगातार नई सुविधा मुहैया कराई जा रही है इसका लाभ उन्हें मिल भी रहा है और अब होम गार्ड्स के लिए महीने की पहली तारीख को वेतन मिलने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है जिसकी शुरुआत हरिद्वार से हो रही है।

