
देहरादून। आए दिन हम लोग ठगी चोरी डकैती आदि के बारे में सुनते रहते हैं। बता दें कि मकान बेचने के नाम पर एक चिकित्सक से 85,000,00 रुपए की ठगी हुई है। आरोपितों ने मकान बेचने के नाम पर चिकित्सक से 85 लाख रुपए लिए जिसके बाद रजिस्ट्री करवाने से मना कर दिया। चिकित्सक ने इस मामले में नेहरू कॉलोनी थाने में आरोपित दंपति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवाया है। दरअसल मामले में तहरीर देते हुए डिफेंस कॉलोनी के जीतपाल सिंह राणा द्वारा पुलिस को बताया गया कि उनका क्लिनिक नेहरू कॉलोनी में है और काम के सिलसिले में अक्सर उन्हें दून अस्पताल जाना पड़ता है। दून अस्पताल में उनकी मुलाकात डिफेंस कॉलोनी निवासी जसजीत सिंह से हुई। धीरे- धीरे वे उनके क्लीनिक पर आने लगे और दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई। जिसके बाद उन्होंने जिसजीत सिंह से कहा कि वे उनके लिए एक मकान ढूंढ दे जिसकी लोकेशन सही हो। तभी जसजीत सिंह द्वारा चिकित्सक को बताया गया कि डिफेंस कॉलोनी तथा बलबीर रोड में उनका एक और मकान है जो कि उनकी पत्नी के नाम पर है। जिसके बाद आरोपित जसजीत सिंह ने चिकित्सक को अपनी पत्नी शिखा सिंह से मिलवाया और मकान का सौदा तय हो गया।
जिसके बाद साल 2019 से लेकर साल 2021 तक आरोपी दंपति ने अपने खाते में 38 चेक के माध्यम से 85 लाख रुपए की धनराशि ट्रांसफर करवा ली और विश्वास दिलाया कि कुछ समय बाद उनके नाम पर रजिस्ट्री कर दी जाएगी लेकिन 2022 तक भी वह मकान उनके नाम पर नहीं हो पाया।मकान नाम पर ना होने के बाद वह आरोपितों के घर गए तथा उन्होंने पैसे वापस करने को कहा लेकिन आरोपितों ने चिकित्सक को गाली- गलौज करके घर से बाहर निकाल दिया। जिसके बाद उन्होंने थाने में आरोपित दंपति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवाया है।
