Uttarakhand – अनियंत्रित होकर पलटी रोडवेज….. 34 यात्री सवार

उत्तराखंड राज्य में अक्सर सड़क दुर्घटनाओं के मामले सामने आते रहते हैं। बता दे कि एक ऐसा ही मामला फिर से सामने आ रहा है जहां पर चंडीगढ़ से आ रही रोडवेज बस अनियंत्रित होकर पलट गई इसमें 34 यात्री सवार थे और चीख पुकार भी मच गई। हादसे में आठ यात्रियों को चोट आई है।

नेशनल हाईवे चंडीगढ़ से आ रही बस अनियंत्रित होकर देवप्रयाग बछेलीखाल के समीप हाईवे पर पलट गई। जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस भी पहुंच गई तथा राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। हादसे में 8 यात्रियों को चोटे आई हैं जिन्हें रेलवे के वाहन से सीएचसी देवप्रयाग में भर्ती किया गया है। इस बस में कुल 34 यात्री सवार थे जो कि चंडीगढ़ से श्रीनगर आ रहे थे वहीं देवप्रयाग थाना प्रभारी महिपाल रावत के अनुसार 8 यात्रियों को हल्की चोट भी आई है तथा उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।