![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
उत्तराखंड राज्य में गंगोत्री हाईवे के पास भूस्खलन के कारण रास्ता बंद हो चुका है तथा बीआरओ की टीम काम में जुट गई है।
गुरुवार को उत्तरकाशी में यह भूस्खलन देखने को मिला। गंगोत्री हाईवे पर झाला के पास भूस्खलन होने के कारण रास्ता भी बंद हो गया है। स्थानीय लोगों ने भूस्खलन का वीडियो भी बनाया। गुरुवार को चटक धूप में ही दोपहर 12:10 पर हाईवे में भूस्खलन हुआ और इसकी सूचना मिलते ही बीआरओ की टीम भी मौके पर पहुंच गई हैं। जानकारी के मुताबिक बीते दिनों बारिश और बर्फबारी हुई थी जिसके बाद चटक धूप के कारण यह भूस्खलन हुआ है। हालांकि राहत की बात यह है कि भूस्खलन के दौरान कोई गाड़ी या राहगीर हाईवे से नहीं गुजर रहा था।
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)