
उत्तराखंड राज्य के नैनीताल हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस के रूप में रितु बाहरी ने शपथ ग्रहण की। बता दें कि राज्यपाल द्वारा उन्हें शपथ ग्रहण कराई गई। 16 अगस्त 2010 को उन्हें पंजाब – हरियाणा हाई कोर्ट का जज नियुक्त किया गया था और वर्तमान में वह पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट की दूसरी वरिष्ठतम जज है।जिन्हें अब उत्तराखंड में चीफ जस्टिस के रूप में नियुक्ति मिली है। उन्हें राज्यपाल द्वारा शपथ ग्रहण करवाई गई।
बता दें कि वह पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट की पहली महिला कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश थी उन्होंने 14 अक्टूबर 2023 को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश का चार्ज लिया था। राष्ट्रपति मंजूरी के बाद उन्हे उत्तराखंड हाई कोर्ट में चीफ जस्टिस के रूप में नियुक्ति मिली है।

