
उत्तराखंड राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राज्य लोक अदालत का शुभारंभ कर दिया गया है जिससे कि अब लोगों को भूमि विवाद दर्ज कराने के लिए इधर-उधर नहीं भटकना होगा। मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश में राजस्व लोक अदालत का शुभारंभ किया और इस दौरान उन्होंने कहा कि न्याय व्यवस्था को अधिक सरल, सुलभ व प्रभावी बनाते हुए आम जनमानस को समयबद्ध न्याय उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा यह पहल न्याय सुलभता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कड़ी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास मंत्र के चलते ही राज्य सरकार ने यह प्रयास किया है और अब सरकार की इस योजना का लाभ आमजन को मिलेगा।

