Uttarakhand- परिणामों की तिथि आ रही है नजदीक…….. तैयारियों में जुटी भाजपा, पढ़ें पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य में बीते 14 फरवरी 2022 को विधानसभा चुनाव के लिए हुए मतदान केपरिणाम आगामी 10 मार्च 2022 को आने वाले हैं इसके लिए भाजपा समेत सभी राजनीतिक दल तैयारियों में जुट गए हैं। तथा चुनाव परिणामों के लिए भाजपा ने कमर कस ली है। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ देवेंद्र भसीन ने जानकारी दी है कि मतगणना के लिए चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों का पार्टी के विधिक प्रकोष्ठ द्वारा अध्ययन किया जा रहा है। तथा सभी प्रत्याशी और संगठन अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में परिणामों के लिए तैयारियां कर रहे हैं व आगामी एक-दो दिन में यूपी में प्रचार के लिए गए प्रांतीय पदाधिकारी भी वापस लौट जाएंगे तथा विधानसभा क्षेत्रों के लिए आवश्यक निर्देश जारी करेंगे। उन्होंने कहा कि परिणामों के लिए भाजपा पूर्ण रूप से तैयार है तथा एक बार फिर राज्य में भाजपा की सरकार बनने जा रही हैं। इसलिए भाजपा के सभी प्रत्याशियों ने तैयारी भी कर ली है। भाजपा की जीत की तस्वीर आगामी 10 मार्च को साफ हो जाएगी। हालांकि अभी परिणाम आने तक कुछ कहा नहीं जा सकता कि उत्तराखंड में इस बार सत्ता में कौन सी सरकार आएगी लेकिन जो भी हो सभी राजनीतिक दलों ने मतगणना के लिए कमर कस ली है। व अपने अपने तरफ से तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।