![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
उत्तराखंड। राज्य में कोरोना के दिन प्रतिदिन बढ़ते मामलों के कारण कुछ दिनों पहले राज्य में नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया था। और कुछ चीजों पर प्रतिबंध भी लगा दिया गया था। बता दें कि राज्य में नाइट कर्फ्यू बढ़कर 31 जनवरी तक हो गया है अब राज्य में 31 जनवरी तक रात 10:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा। तथा आगामी 31 जनवरी 2022 तक वाटर पार्क और स्विमिंग पूल बंद रहेंगे।
होटल, सिनेमा हॉल, जिम, स्पा, ऑडिटोरियम, सैलून, थिएटर तथा मीटिंग हाल को केवल 50 फ़ीसदी क्षमता के साथ संचालित करने की अनुमति दी गई है। साथ में प्रशासन द्वारा यह निर्देश भी दिए गए हैं कि राज्य में कहीं भी खुले या बंद स्थान में होने वाले विवाह पर भी केवल 50% लोग ही उपस्थित रह सकते हैं। व शव यात्रा में भी 50 प्रतिशत लोगों की उपस्थिति को अनुमति मिली है। प्रशासन द्वारा इन नियमों का पालन करने के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं।यदि कोई भी व्यक्ति नियमों का पालन नहीं करता तो उसके खिलाफ प्रशासन द्वारा सख्त कार्यवाही की जाएगी।
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)