Uttarakhand:- कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के कंधों से हटी स्वास्थ्य महकमें की जिम्मेदारी

उत्तराखंड राज्य में कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के कंधों से स्वास्थ्य महकमें की जिम्मेदारी हट चुकी है। राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कैबिनेट विस्तार के बाद पांच नए मंत्रियों ने अलग-अलग विभागों की जिम्मेदारी ले ली है। मंत्रियों में विभागों का बंटवारा कर दिया गया है और चार पुराने मंत्रियों के विभागों में भी इस दौरान फेरबदल देखने को मिला है जिसमें से कैबिनेट मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत से स्वास्थ्य महकमा, मंत्री सतपाल महाराज से पंचायती राज, जलागम और मंत्री सुबोध उनियाल से तकनीकी शिक्षा व भाषा तथा मंत्री गणेश जोशी से ग्राम्य विकास विभाग ले लिए गए हैं।

Leave a Reply