
उत्तराखंड राज्य में अब वर्षा काल के दौरान ग्रामीणों को नदी, नाले पार करने में अधिक परेशानियों का सामना नहीं करना होगा। बता दें कि प्रदेश के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में 55 गांवों के निवासियों को पुलों की सुविधा मिलने जा रही है। जिसका ऐलान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा कर दिया गया है। बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिमालय पर्यावरण अध्ययन एवं संरक्षण संगठन और आईसीआईसीआई फाउंडेशन के सहयोग से इन गांवों में पैदल मार्गों पर निर्मित 55 पुलों का शनिवार को वर्चुअली लोकार्पण किया। उन्होंने हेस्को व आईसीआईसीआई फाउंडेशन से अपेक्षा की कि वे निकट भविष्य में भी पहाड़ के गांव में सेतु निर्माण में सहयोग देंगे। बता दें कि इन पुलों का वर्चुअल लोकार्पण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान किया उन्होंने कहा कि यह लाखों ग्रामीणों के आवागमन का माध्यम बनेंगे और इन पुलों से कई गांवों को तय की जाने वाली दूरी भी कम होगी। बता दें कि उत्तराखंड राज्य भौगोलिक परिस्थितियों में आपदा की दृष्टि से काफी संवेदनशील है और मानसून के दौरान यहां पहाड़ में लोगों का जनजीवन प्रभावित होता है ऐसे में पहाड़ के निवासियों के जनजीवन को सामान्य बनाने के लिए आईसीआईसीआई फाउंडेशन ने सराहनीय पहल की है।

