
उत्तराखंड राज्य के केदारनाथ में फंसे यात्रियों को वहां पर काफी मुसीबतो का सामना करना पड़ रहा है। केदारनाथ में बादल फटने के बाद अलग-अलग राज्यों के यात्री वहां पर फंस चुके हैं और केदारनाथ में फंसे यात्रियों को निकालने के लिए तीसरे दिन भी रेस्क्यू कार्य चलाया जा रहा है।
गौरीकुंड, केदारनाथ पैदल मार्ग पर लिनचोली के समीप सुबह रेस्क्यू के दौरान एक शव बरामद हुआ है और दोपहर को भी रेस्क्यू के दौरान एक अन्य शव बरामद हुआ और आज तीसरे दिन 300 से अधिक लोगों को पैदल रेस्क्यू किया जा चुका है और वही चार हेलीकॉप्टर एयरलिफ्ट के लिए लगाए गए हैं। मगर इस दौरान मौसम खराब होने के कारण केवल एक हेलीकॉप्टर ही उड़ान भर पाया। बादल फटने के बाद केदारनाथ पैदल मार्ग पर लगातार रेस्क्यू जारी है और अब करीब 150 लोगों से संपर्क भी नहीं हो पा रहा है तथा अब तक 6980 लोगों का रेस्क्यू हो चुका है। बीते सोमवार को 2980 लोगों का रेस्क्यू किया गया जिसमें से 599 लोगों को हेलीकॉप्टर से लाया गया है।

