Uttarakhand -: समूह-ग के 500 पदों पर इसी माह जारी होगी विज्ञप्ति

इस महीने उत्तराखंड में समूह-ग के करीब 500 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी होने की उम्मीद है| इसके लिए उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने तैयारियां पूरी कर ली है|
जानकारी के मुताबिक, इसमें से एक भर्ती की विज्ञप्ति आगामी 2 से 4 दिनों के भीतर निकल जाएगी| जिसमें मानचित्रकार-प्रारूपकार के 60 पदों पर भर्ती होगी|


आयोग के सचिव जीएस रावत के मुताबिक, इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है| आयोग इसी महीने के अंतिम सप्ताह में पर्यावरण पर्यवेक्षक- प्रयोगशाला सहायक के 434 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी करेगा| इसकी भी तैयारियां की जा रही है|
दरअसल, कनिष्ठ सहायक की भर्ती निकालने के बाद से अभी तक आयोग ने समूह ग की कोई भर्ती नहीं निकाली है| 12 से ज्यादा भर्तियों के प्रस्ताव वर्तमान में शासन के पास लंबित है| इसमें मामूली संशोधन होना है, जिनके आगामी जून तक पूरे होने की संभावना जताई जा रही है| जो भर्तियां मई में निकाली जाएंगी, उनकी परीक्षा तिथि अभी तय नहीं हुई है|