Uttarakhand- राज्य में तापमान को लेकर रेड अलर्ट जारी……… जानिए कब से बदल सकता है मौसम

उत्तराखंड राज्य में मौसम विभाग द्वारा बढ़ते तापमान को लेकर रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। राज्य के मैदानी भागों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच चुका है तथा तापमान बढ़ने से आए दिन राज्य के जंगलों में आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं। भीषण गर्मी और लू चलने को लेकर भी राज्य में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है।वही गर्मी के कारण हिमालय क्षेत्रों में बर्फ पिघलने से हिमस्खलन का खतरा भी बना हुआ है। गर्मी ने पिछले 13 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ा है और अब आगामी 30 अप्रैल 2022 तक मौसम में कोई भी परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। 29 अप्रैल तक प्रदेश में भीषण गर्मी और लू चलने को लेकर भी चेतावनी दी गई है। हालांकि 30 अप्रैल 2022 से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के आसार हैं जिसके बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।