Uttarakhand:- अल्मोड़ा समेत 6 जिलों में भारी बारिश का जारी किया गया रेड अलर्ट…… बंद हुए स्कूल

उत्तराखंड राज्य के 6 जिलों में आज भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। बता दे कि भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए स्कूल भी बंद कर दिए गए हैं और मौसम विभाग द्वारा भूस्खलन की आशंका वाले संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

उत्तराखंड राज्य में आज भारी बारिश के आसार जताए गए हैं और ऐसे में नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ तथा उधम सिंह नगर में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। रेड अलर्ट वाले इलाकों में तेज गर्जन के साथ भारी बारिश की संभावना है और इसलिए आज इन क्षेत्रों में स्कूल भी बंद कर दिए गए हैं। साथ ही चार धाम यात्रा कर रहे तीर्थ यात्रियों को व बस्तियों में रहने वाले लोगों को भी सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। उत्तराखंड राज्य में आज 2 जुलाई 2024 से 4 जुलाई 2024 तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है।