Uttarakhand:- होली को देखते हुए राजाजी टाइगर रिजर्व में घोषित किया गया रेड अलर्ट….. सोमवार को बंद रही जंगल सफारी

होली के त्यौहार के बीच वन्यजीवों की सुरक्षा को देखते हुए राजाजी टाइगर रिजर्व में रेड अलर्ट जारी किया गया और बीते सोमवार को जंगल सफारी भी बंद रही।

जंगल की सीमाओं पर कड़ी गश्त तथा सघन चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा था और जो भी लोग जंगल की सीमा से गुजर रहे थे उनकी कड़ी निगरानी तथा संदिग्ध लोगों की चेकिंग भी की जा रही थी। बीते सोमवार को जंगल की सफारी भी बंद रही और कर्मियों की छुट्टियां भी निरस्त कर दी गई। राजाजी टाइगर रिजर्व और हरिद्वार वन प्रभाग के जंगल की सीमाएं हरिद्वार शहर और गांव के क्षेत्र से लगी हुई है जिसके कारण वन्यजीवों का आबादी क्षेत्र में आना जाना हमेशा लगा रहता है इसे देखते हुए प्रशासन द्वारा रेड अलर्ट जारी कर दिया गया और सीमा से गुजरने वाले लोगों की निगरानी भी की गई। वही इस बीच कर्मचारियों की छुट्टियां भी अग्रिम आदेशों तक निरस्त कर दी गई है। होली को देखते हुए प्रशासन द्वारा यह निर्णय लिया गया और जंगल सफारी भी इस बीच बंद कर दी गई।