Uttarakhand- सिविल जजों के पद पर निकली भर्तियां……. आवेदक जान ले नियम

उत्तराखंड। राज्य में सिविल जजों के पद पर भर्तियां निकल चुकी हैं उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा 13 सिविल जज(जूनियर डिवीजन) आवेदन के लिए आमंत्रित किए गए हैं। तथा इन आवेदनों के लिए आखिरी तारीख आगामी 20 जनवरी 2022 रखी गई है। तथा जो भी उम्मीदवार इस आवेदन के लिए इच्छुक हो वह ukpsc.gov.in की वेबसाइट से आवेदन कर सकता है।

राज्य में सिविल जजो के 13 पदों पर भर्तियां निकली है जिसमें से 11 पदो पर जनरल, 1 ओबीसी तथा 1 ईडब्ल्यूएस की भर्ती होनी है। इन पदों के लिए आवेदन हेतु कुछ योग्यताएं रखी गई हैं जैसे उम्मीदवार ने किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एलएलबी कर रखी हो तथा उसे देवनागरी लिपि का ज्ञान हो। तथा उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 22 व अधिकतम आयु 36 वर्ष हो। चयन के लिए उम्मीदवार को प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा तथा इंटरव्यू पास करना होगा। तथा लेवल 7 के तहत उम्मीदवार का वेतन 27700 से 44770 रुपए तक होगा।
व आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जनवरी 2022 व साथ में फीस शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 20 जनवरी 2022 है।