Uttarakhand -प्रेमिका के साथ शारीरिक संबंध बनाने के बाद बेटी से किया दुष्कर्म……. सच उगलने पर तेजाब डालने की धमकी

उत्तराखंड राज्य में अक्सर महिलाओं के साथ दुराचार के मामले सामने आते हैं और दुराचार करने वाला कोई अपना जानने वाला ही होता है। एक ऐसा ही मामला देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र से सामने आया है जहां आरोपित ने पहले प्रेमिका के साथ शारीरिक संबंध बनाए और उसके बाद उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया तथा पीड़िता को धमकी दी कि यदि उसने यह बात किसी को भी बताई तो वह तेजाब डाल देगा। इस मामले में आरोपित के खिलाफ पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक सहारनपुर निवासी एक महिला ने मंडी थाने में शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि यह घटना देहरादून की है इसलिए पुलिस ने उसे देहरादून में शिकायत दर्ज करवाने को कहा। जब वह देहरादून पहुंची तो आरोपित में उसकी बेटी को धमकी दी यदि उसने कुछ बताया तो वह चेहरे पर तेजाब डाल देगा तथा उसने शिकायतकर्ता महिला को भी घर से धक्के मार कर बाहर निकाल दिया। आरोपित जावेद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। महिला ने तहरीर देते हुए बताया कि उसकी बहन आईएसबीटी क्षेत्र में रहती है जिसकी तीन बेटियां हैं। सबसे बड़ी बेटी 18 साल की है और दो बेटियां छोटी है। आरोपित जावेद के शिकायतकर्ता की बहन के साथ लंबे समय से शारीरिक संबंध हैं और वह 2 साल से उसकी बहन के घर पर रहता है क्योंकि उसका पति गूंगा और बहरा है। आरोपित ने सितंबर 2022 में 18 वर्ष की बेटी के साथ दुष्कर्म किया और बेटी डर के मारे अपनी मौसी के पास सहारनपुर चली गई। आरोपी ने पहले महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए और उसके बाद उसकी 18 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया तथा कुछ भी बताने पर तेजाब की धमकी दी।