उत्तराखंड :- 14 साल की किशोरी के साथ रात भर करते रहे दुष्कर्म, सुबह हो गए फरार

उत्तराखंड में देहरादून जिले के वसंत बिहार थाना क्षेत्र से यह शर्मनाक खबर सामने आ रही है| जहां 14 साल की किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है| आरोपितों ने पहले किशोरी का अपहरण किया और फिर उसके साथ दरिंदगी की| थाना बसंत बिहार ने दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है|


जांच कर रही महिला दरोगा हिमानी चौधरी ने कहा कि युवक विक्रम और उसके दोस्त की पहले से ही नाबालिक पर गंदी नजर थी| 30 दिसंबर की रात 11:00 बजे किशोरी बाथरूम गई इसी दौरान आरोपित किशोरी का अपहरण कर अपने कमरे में ले गए, जहां दोनों ने सारी रात किशोरी के साथ दुष्कर्म किया| और इसके बाद किशोरी को कमरे में ही छोड़कर सुबह दोनों फरार हो गए|


सुबह जब स्वजनों ने किशोरी को ढूंढना शुरू किया तो वह एक कमरे में पाई गई| किशोरी ने अपने परिजनों को अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया जिसके बाद तुरंत स्वजनों ने सूचना पुलिस को दी| हिमानी चौधरी ने बताया कि आरोपी अभी फरार हैं दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपितों की खोज की जा रही है|