Uttarakhand -राज्य की 28 नदियों के जल से होगा रामलला का जलाभिषेक…… दीपक जलाने के लिए भेजा गया बदरी गाय का घी

उत्तराखंड राज्य की 28 नदियों के जल से अयोध्या में रामलला का जलाभिषेक होने जा रहा है और 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों से बदरी गाय का दो क्विंटल घी भी श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के लिए भेजा गया है और वहां पर है इसी घी से दीपक जलाए जाएंगे। यह घी औषधिय गुणों से भरपूर है और माना जाता है कि इससे अत्यधिक ओज बढ़ती है।

प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर पूरे देवभूमि में वातावरण राममय हो चुका है इसलिए यहां की 28 नदियों के जल को भी जलाभिषेक के लिए भेजा गया है और पहाड़ों की जड़ी बूटियो से निर्मित हवन सामग्री से हवन यज्ञ होगा। देवभूमि की बदरी गाय के घी का उपयोग हवन यज्ञ में और दीपक जलाने में होगा। प्राण प्रतिष्ठा समारोह से उत्तराखंड को भी जोड़ा गया है। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री अजय के अनुसार प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ ,बागेश्वर समेत अन्य पर्वतीय जिलों से दो क्विंटल गाय का घी एकत्रित कर अयोध्या भेजा गया है जिससे वहां पर दीपक प्रकाशमान होंगे।