
एसडीआरएफ के जवान राजेंद्र नाथ अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो को दो बार सफल आरोहण का रिकॉर्ड बनाया है| वाहिनी मुख्यालय जौलीग्रांट से 31 फरवरी को सेनानायक एसडीआरएफ मणिकांत मिश्रा ने आरक्षी राजेंद्र नाथ को फ्लैग ऑफ किया था| इसके बाद 24 फरवरी को आरोहण के दौरान 10 डिग्री तापमान व 80-90 किमी की रफ्तार से चल रही बर्फीली हवाएं तथा लगातार हो रही बर्फबारी जैसी विषम परिस्थितियों का सामना करते हुए एसडीआरएफ जवान राजेंद्र नाथ द्वारा लगातार 9 घंटे 16 किलोमीटर पैदल चलते हुए सारी बाधाओं को पार करते हुए शाम 5:20 बजे अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी को फतह कर तिरंगा व उत्तराखंड पुलिस का झंडा लहराया और इसके बाद 26 फरवरी की रात्रि 12:00 बजे राजेंद्र टीम के अन्य सदस्यों के साथ पुनः डबल समीर के लिए रवाना हुए सुबह 5:45 पर माउंट किलिमंजारो पर तिरंगे के साथ-साथ एसडीआरएफ का ध्वज फहरा कर उत्तराखंड का नाम रोशन किया| तीन दिवस की अंतराल में माउंट किलिमंजारो को दो बार सफल आरोहण का रिकॉर्ड बनाने वाले राजेंद्र नाथ उत्तराखंड पुलिस के प्रथम जवान है| सेनानायक मणिकांत मिश्रा ने आरक्षी राजेंद्र नाथ की इस नए कीर्तिमान की प्रशंसा की और उन्हें शुभकामनाएं दी|

