
उत्तराखंड राज्य में बीते बृहस्पतिवार से मौसम खराब बना हुआ था और बीते शुक्रवार को लगातार बारिश और बर्फबारी के बाद मिट्टी कमजोर हो गई है और पहाड़ दरकने लगे हैं ऐसे में बद्रीनाथ, गंगोत्री – यमुनोत्री हाइवे पर बोल्डर आने से जगह-जगह रास्ता बंद हो चुका है। चमोली जिले की ऊंचाई वाले गांव माणा , सुतोल आदि समेत 50 से अधिक गांवों में बारिश के साथ-साथ बर्फबारी हुई और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है और हाईवे भी पहाड़ दरकने के चलते जगह-जगह बाधित हो गए। बद्रीनाथ हाईवे गोविंद घाट के पास बड़े-बड़े पत्थर आने से बंद हो गया और नीति- मलारी राष्ट्रीय राजमार्ग भी सालधर के पास भूस्खलन के चलते बाधित हैं।

