
उत्तराखंड राज्य में इस मानसून सीजन बारिश ने काफी तबाही मचाई है। बता दे कि अभी भी राज्य के कई क्षेत्रों में बारिश से भूस्खलन और आपदा का दौर जारी है तथा प्राकृतिक आपदा के चलते समस्याएं कम नहीं हो रही है। वर्षा व भूस्खलन के कारण प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और बरसाती नाले भी उफान पर है तथा चार धाम यात्रा भी बारिश के चलते लगातार बाधित हो रही है। आज भी राज्य में देहरादून समेत 8 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार देहरादून, पौड़ी, टिहरी, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, उधम सिंह नगर और पिथौरागढ़ जिलों में वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। बता दे कि राज्य में मलबा आने के कारण 144 संपर्क मार्ग अवरुद्ध हैं और ऐसे 246 गांव हैं जिनका संपर्क जिला मुख्यालय से कटा हुआ है। इन गांवो में खाद्यान्न समेत अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति नहीं हो पा रही है जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और बारिश के कारण सबसे अधिक नुकसान दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्र के किसान झेल रहे हैं क्योंकि मार्ग बाधित होने के कारण उनका उत्पाद बाजारों तक नहीं पहुंच पा रहा है। वही दूसरी तरफ के ग्रामीण क्षेत्र से बिजली भी गुल है। फिलहाल राज्य में बारिश से राहत के कोई भी आसान नजर नहीं आ रहे हैं।

