
उत्तराखंड राज्य में बुधवार की शाम हुई बारिश ने काफी तबाही मचाई है। लोगों को इस दौरान काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा। रुद्रप्रयाग के लिंचोली और टिहरी के नौताड़ तोक में बादल फटने के कारण भारी नुकसान हुआ है। इस दौरान बारिश के कारण अलग-अलग जगह पर 7 लोगों की जान चली गई।
बुधवार को बारिश ने काफी नुकसान किया है। जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और बारिश के कारण 7 लोगों की जान चली गई इसके अलावा दो की मौत अन्य कारण से हो गई और पांच लोग लापता भी है जिनकी तलाश की जा रही है। केदार घाटी में भी हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। टिहरी में तिलवाड़ा पुल बह गया है और मंदाकिनी नदी बादल फटने के बाद खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। सुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन ने देर रात गौरीकुंड और सोनप्रयाग में बाजारों के साथ होटल और लॉज को खाली करवा दिया। इस दौरान 200 लोगों को जीएमवीएन के गेस्ट हाउस और पुलिस चौकी में ठहराया गया है। देहरादून में भी पानी के बहाव में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है और देहरादून की विभिन्न कलोनियों में भी इस दौरान काफी पानी भर गया। कुमाऊं में भी भारी बारिश के कारण जान माल का नुकसान हुआ है। बागेश्वर जिले में शुभम उम्र 14 वर्ष सरयू में बह गया और हल्द्वानी के निवासी रिजवान भी नाले में बह गया तथा रुड़की में करंट लगने के कारण दो लोगों की मौत हो गई है।

