![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
उत्तराखंड राज्य में लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन अस्त- व्यस्त हो चुका है यातायात भी बारिश के कारण काफी बाधित हो गया है तथा बारिश अब आफत बनती जा रही है। बता दें कि लगातार हो रही बारिश की वजह से गंगोत्री चार धाम यात्रा पर रोक लगा दी गई है। लोगों के जीवन को देखते हुए प्रशासन द्वारा आगामी दो दिनों तक गंगोत्री चार धाम यात्रा पर रोक लगा दी गई है और चार धाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को हिदायत दी गई है कि वह इस दौरान सावधानी बरतें।
मौसम विभाग द्वारा बारिश पर अलर्ट जारी किया गया है। बता दें कि राज्य में आगामी 3 दिनों तक मौसम विभाग द्वारा अलर्ट जारी किया गया है। वहीं दूसरी तरफ प्रदेश भर में कई सड़कें भी बंद हो चुकी हैं भूस्खलन से सारा मलबा रोड में जमा हो रहा है और जगह-जगह यात्री फंस गए हैं। पुलिस- प्रशासन लगातार यातायात सुचारू करने का प्रयास कर रहा है मगर खराब मौसम के कारण बार-बार इस कार्य में बाधा आ रही है। मौसम की दुश्वारियों के कारण गंगोत्री चार धाम यात्रा पर रोक लगा दी गई है।
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)