
उत्तराखंड राज्य में आज अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी को लेकर चेतावनी जारी की गई है, इसके साथ ओलावृष्टि और तूफान की संभावना भी जताई गई है।राज्य में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, पर्वतीय जिलों के कुछ क्षेत्रों में आज सोमवार को ओलावृष्टि और तेज तूफान को लेकर चेतावनी जारी की गई है। आज 30 मार्च को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग ,बागेश्वर, पिथौरागढ़ में बिजली चमकने को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है और इसके साथ ही 3300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं। मैदानी क्षेत्रों में भी गर्जन के साथ उनके बारिश के आसार जताए गए हैं और वही आने वाले दिनों की बात करें तो पूरे प्रदेश भर में 3 अप्रैल तक मौसम बदला हुआ रहेगा और बारिश तथा बर्फबारी के आसार रहेंगे।

