
राज्य में बारिश और बर्फबारी के बाद अब शीत लहर का प्रकोप है। हालांकि मौसम साफ है मगर फिर भी ठंड काफी अधिक बढ़ चुकी है। बारिश और बर्फबारी के बाद पूरे प्रदेश में शीत लहर को लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। पर्वतीय जिलों में हुई बारिश और बर्फबारी के बाद आज मंगलवार से मौसम साफ होने की संभावना जताई गई है मगर फिर भी ठंड का काफी अधिक प्रकोप है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से प्रदेश भर के सभी जिलों में शीतलहर हेतु येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। आज 10 दिसंबर से पूरे प्रदेश में मौसम साफ हो जाएगा। बारिश और बर्फबारी से देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया है और वही मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 8.0 और न्यूनतम तापमान – 1.5 रिकॉर्ड किया गया है।

