Uttarakhand:- राज्य में प्रचार के लिए पहुंचेंगे राहुल और प्रियंका गांधी…… कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची

उत्तराखंड राज्य में जल्द ही लोकसभा चुनाव हो जाएंगे और इसके लिए कांग्रेस द्वारा भी स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी गई है बता दे कि केंद्रीय नेताओं में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खो ,प्रदेश प्रभारी शैलजा कुमारी ,सलमान खुर्शीद जितेंद्र सिंह आदि प्रचार के लिए उत्तराखंड आएंगे। बता दें कि मल्लिकार्जुन खरगे भी उत्तराखंड में प्रचार के लिए पहुंचेंगे।

कांग्रेस हाई कमान ने प्रदेश में पहले चरण में हो रहे चुनाव हेतु स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खो भी प्रचार करेंगे। उत्तराखंड राज्य में राहुल गांधी 9 अप्रैल को हरिद्वार और अल्मोड़ा में चुनावी रैली करेंगे जिसकी तैयारियां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुरू कर दी है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव द्वारा स्टार प्रचारकों की सूची उत्तराखंड के लिए तैयार की गई है इनमें पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री भी स्टार प्रचारक के तौर पर शामिल किए गए हैं। उत्तराखंड से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, विधायक प्रीतम सिंह समेत आदि स्टार प्रचारक सूची में शामिल है।