
उत्तराखंड राज्य में भाजपा के सबसे लंबे कार्यकाल वाले सीएम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बन चुके हैं। मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालते हुए उन्हें 4 साल हो जाएंगे उन्होंने दो कार्यकाल में 4 साल का कार्यकाल संभाला है और इस दौरान उन्होंने पूरे देश में विशेष पहचान बनाते हुए कई कार्य किए हैं जिनमें से समान नागरिक संहिता भी एक है। जुलाई में 4 साल पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को राज्य की बागडोर सौंपी गई थी और तब विधानसभा चुनाव में सिर्फ 6 से 7 महीने शेष थे भाजपा ने उन पर भरोसा जताया और सीएम की कुर्सी मिलने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा कई कार्यो को पूर्ण किया गया और अब उन्हें मुख्यमंत्री पद पर बने हुए 4 साल हो गए हैं और वह भाजपा में सबसे अधिक कार्यकाल तक बने रहने वाले मुख्यमंत्री बन गए हैं।
