
उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 16 मार्च से शुरू हो रही है| जिसको देखते हुए शासन ने 6 महीने तक शिक्षकों और कर्मचारियों की हड़ताल पर रोक लगा दी है|
इस संबंध में शासन की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं|
शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी के अनुसार, विभाग बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी में जुटा है| राज्य में बोर्ड परीक्षा की तैयारियों पर किसी तरह का व्यवधान न हो इसके लिए अतिरिक्त एहतियात बरती जा रही है| शिक्षा और विभाग से जुड़े कर्मचारियों की हड़ताल पर रोक लगाने के साथ ही परीक्षा केंद्र के आसपास धारा 144 लागू रहेगी| बोर्ड परीक्षाओं को पारदर्शी बनाने के लिए सचल दल गठित किए गए हैं| इसके अलावा कई परीक्षा केंद्रों को संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील घोषित किया गया है|
