
उत्तराखंड राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यकाल के 4 साल पूरे होने पर देहरादून के परेड ग्राउंड में कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया गया जिसके बाद वह यहां पर लगे स्टॉल में पहुंचे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यकाल के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेश भर में जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल थीम पर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं और यह कार्यक्रम 23 से 25 मार्च तक आयोजित होने हैं। आज सोमवार को परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया और उन्होंने इस दौरान स्टॉल का भी उद्घाटन किया तथा यहां पहुंचकर उन्होंने सेल रोटी भी बनाई। इस कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सुबोध उनियाल,राज्यसभा सांसद नरेश बंसल समेत अन्य जन मौजूद रहे।

