Uttarakhand -: एक से शुरू होगी धान की खरीद, पहली बार पर्वतीय क्षेत्र में स्थापित होंगे क्रय केंद्र

देहरादून| 1 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक उत्तराखंड में धान की खरीद की जाएगी| इस बार 8.96 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य है| साथ ही चावल का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2183 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है|


दरअसल, पहली बार राज्य में मोटे अनाजों की खरीद के लिए पर्वतीय क्षेत्रों में क्रय केंद्र स्थापित किए जाएंगे| प्रदेश की खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्य ने इस संबंध में विधानसभा में अधिकारियों की बैठक ली और बताया कि खरीफ-खरीद सत्र 2023-24 को 1 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक चलेगा| पहले यह समयावधि 31 जनवरी तक की गई थी| इसके बाद मंडुवा के उत्पादन के लिए 1.26 लाख मैट्रिक टन का लक्ष्य रखा गया है| जबकि इसका न्यूनतम समर्थन मूल्य 3844 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है|


मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि सहकारिता, एफसीआई, यूपीसीयू और यूसीसीएफ आदि से क्रय केंद्र खोले गए हैं| इन संस्थाओं को निर्देशित किया गया है कि किसानों को चावल की खरीद के संबंध में किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े|
बता दें, नियम के अनुसार 72 घंटे के भीतर भुगतान किया जाएगा| साथ ही बोरों की भी व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं ताकि किसानों को खरीद क्रेद्रों तक अपनी फसल पहुंचने में दिक्कत न हो|