Uttarakhand:-गोलीहाट की प्रियांशी ने 500 में से 500 अंक प्राप्त करके तोड़े रिकार्ड

उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट आज 30 अप्रैल 2024 को 11:30 बजे घोषित हो चुका है और बोर्ड ने दसवीं तथा 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं।

राज्य में इस बार 500 में से 500 अंक प्राप्त करके प्रियांशी ने सभी रिकॉर्ड तोड़े हैं। बता दे कि पिथौरागढ़ गंगोलीहाट निवासी प्रियांशी रावत ने हाई स्कूल में 500 में से 500 अंक प्राप्त करके श्रेष्ठ सूची में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है। प्रियांशी जीबीएस जीआईसी गंगोलीहाट की छात्रा है उनकी सफलता के बाद परिवार और पूरे राज्य में काफी हर्ष का माहौल है।