
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 6 मार्च को सीमांत जिले उत्तरकाशी के गंगोत्री धाम के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा और हर्षित की यात्रा पर आएंगे। प्रधानमंत्री शीतकालीन यात्रा का संदेश देने के लिए आज उत्तराखंड पहुंच रहे है वह भारतीय वायु सेवा के विशेष विमान से 8:05 में जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे उसके बाद एमआई – 17 से उत्तरकाशी के लिए रवाना होंगे। सबसे पहले वह मुखबा में दर्शन करेंगे और उसके बाद जनसभा को हर्षिल में संबोधित करेंगे। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उनके साथ इस दौरान मौजूद रहेंगे। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 फरवरी को शीतकालीन यात्रा का संदेश देने के लिए उत्तराखंड आ रहे थे मगर तब खराब मौसम के कारण उनकी यात्रा को रद्द करना पड़ा इसके बाद वह आज यहां पर आ रहे हैं।

