
उत्तराखंड राज्य के पिथौरागढ़ में आगामी 11 और 12 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दौरे पर रहेंगे। प्रधानमंत्री के लोहाघाट स्थित अद्वैत आश्रम मायावती के संभावित दौरे को लेकर तैयारी काफी तेज होने लगी है और जिलाधिकारी नवनीत पांडे द्वारा दिए गए निर्देशों पर लोनवि ने लोहाघाट नगर से सुई छमिया स्टेडियम तक जाने वाली लगभग 800 मीटर रोड में इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाने का काम भी शुरू कर दिया है। बता दे कि प्रधानमंत्री पिथौरागढ़ दौर के दौरान अद्वैत आश्रम मायावती में विश्राम करेंगे और उनके आने को लेकर क्षेत्र में तैयारियां काफी तीव्र गति से हो रही है। कार्यों का जिला अधिकारी द्वारा निरीक्षण भी किया जा रहा है। बता दे कि इसी दौर में बीते गुरुवार को लोनवि ने स्टेडियम तक लगभग 800 मीटर रोड को चमकाने के लिए इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने हेतु सामग्री डालने के साथ खुदाई भी शुरू कर दी है और आज शुक्रवार से टाइल्स लगाने का कार्य भी शुरू हो जाएगा जो कि 10 अक्टूबर तक पूरा कर लिया जाएगा और आगामी 11- 12 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिथौरागढ़ दौरे पर रहेंगे।

