उत्तराखंड -: महिला सरपंच के अभिनंद पत्र को प्रधानमंत्री मोदी ने सराहा, जताया आभार

देहरादून| माणा गांव की सरपंच बिना बड़वान में बीते शुक्रवार को पीएम मोदी की जनसभा के दौरान उन्हें जो अभिनंदन पत्र सौंपा उसे प्रधानमंत्री ने अभिभूत कर देने वाला बताया| यह अभिनंदन पत्र भारतीय जनता पार्टी के जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष पुष्कर सिंह राणा ने मलारी (नीति घाटी) के शिक्षक सुरेंद्र सिंह राणा के हाथों भोजपत्र पर लिखवाया था|


हरी, लाल और काली स्याही से इस अभिनंदन पत्र को लिखा गया है| अभिनंदन पत्र में पीएम मोदी का बद्रीनाथ और माणा में पदार्पण पर हार्दिक आभार प्रकट किया गया है|
बताते चलें कि नीति घाटी के द्रोणागिरी, कागा, गरीब, लाता गांव के जंगलों में भोजपत्र के पेड़ प्राकृतिक रूप से उठते हैं| पहले के जमाने में नीति घाटी के ग्रामीण इन्हीं भोजपत्रों में अपने सगे संबंधियों से पत्राचार करते थे| इन पत्रों पर लिखाई कई वर्षों तक नहीं मिटती है| भोजपत्र कभी खराब नहीं होता है| यह पेड़ करीब 16000 फीट की ऊंचाई पर पाए जाते हैं|
पीएम मोदी ने भोजपत्र पर लिखे अभिनंदन पत्र के साथ ट्वीट किया ‘अभी जब मैं उत्तराखंड में गया तो सीमावर्ती गांव के अपने आदिवासी भाई-बहनों से भी मिला| वहां मुझे एक महिला सरपंच ने विशेष भोजपत्र भेंट किया| जिसमें उकेरी गई उनकी भावनाएं अभिभूत करने वाली है|’