
उत्तराखंड राज्य में सब्जियों के दाम रसोई का बजट बिगाड़ने में तुले हुए हैं। सरोवर नगरी में सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं और टमाटर तो आम जनता के बजट से बाहर हो गए हैं। क्वालिटी के हिसाब से टमाटर ₹100 से ₹140 प्रति किलो के हिसाब से बिक रहे हैं और आम लोगों ने टमाटर खरीदना बंद कर दिया है। होटल रेस्टोरेंट में पर्यटकों समेत स्थानीय ग्राहकों के सलाद में टमाटर की कटौती हो गई है और प्लेट से टमाटर गायब हो गया है। घरों का भी बजट बिगड़ चुका है सरोवर नगरी में हल्द्वानी समेत गरमपानी, खैरना आदि क्षेत्रों में गांव से सब्जियों की आवक होती हैं और इस बार बारिश से ग्रामीण इलाकों में सब्जियों का उत्पादन बेहद कम हुआ है इसलिए सब्जियां काफी महंगे दामों पर मिल रही है। सब्जियों में टमाटर अलग-अलग दामों में बेचा जा रहा है। पहाड़ी टमाटर ₹110 से ₹140 प्रति किलो के हिसाब से बेचा जा रहा है वही देसी टमाटर ₹100- ₹120 के हिसाब से बिक रहा है लौकी ₹45 किलो और कद्दू ₹75 किलो बिक रहा है वही तुरई भी 60-70 किलो बेची जा रही है।

